फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिव्यांगजनों की सेवा सर्वोपरि

Fri, 01 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर बीआरसी में दिव्यांगता संबंधी जानकारी देते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय पुनर्वास नई दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगता के बारे में बताकर दिव्यांगजनों की सेवा को सर्वोपरि बताया गया।
विज्ञापन

बीआरसी सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद दिल्ली के सदस्य डॉ. ललित आनंद, सक्षम संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत और अनमोल फाउंडेशन काशीपुर की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चौहान ने किया। मुख्य अतिथि ललित आनंद ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा की जानी चाहिए। दिव्यांगजनों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। रिसोर्स पर्सन सतीश कुमार ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार 21 प्रकार की दिव्यांगता है। उन्होंने दिव्यांगता की रोकथाम के बारे में बताया। रिसोर्स पर्सन अनंत प्रकाश मेहरा ने ब्रेल लिपि, रिसोर्स पर्सन मीनाक्षी चौहान ने साइन लैंग्वेज सिखाई। कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें