फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 12 की हड़ताल में भागेदारी करेगा श्रमिक संयुक्त मोर्चा

Sun, 01 Feb 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने श्रम संहिताओं के विरोध में 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में भागेदारी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोर्चा दो फरवरी को ट्रेड यूनियनों के साथ ही किसान संगठनों के साथ बैठक करेगा। शनिवार को मोर्चा कार्यालय में हुई बैठक में मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि 12 फरवरी को पूरे देश में चार श्रम संहिताओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल आहूत की है। मजदूर यूनियनों ने हड़ताल के नोटिस अपने प्रबंधन को देने शुरू कर दिए हैं। बैठक में मुकुल, दिनेश चंद्र, जगमोहन, उत्तम दास, अनुज कुमार राय, सुरेश, हीरा राठौर, महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें