फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीबीजी प्लांट में ठेका कर्मी की मौत के बाद पोस्टमार्टम परिसर में बखेड़ा

Sat, 25 Nov 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने उचित मुआवजा और पत्नी को निगम में नौकरी दिलाने की उठाई मांग
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर निगम के सीबीजी (कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट) में ठेका कर्मी सुनील की बृहस्पतिवार शाम मौत होने के बाद शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले चालक-परिचालकों व परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि सीबीजी प्लांट संचालकों की लापरवाही के चलते सुनील कोली की मौत करंट लगने से हुई थी। उन्होंने मृतक की पत्नी राधा कोली को उचित मुआवजा और नगर निगम में नौकरी देने की मांग रखी। एमएनए, विधायक और मेयर के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
शहर में लोगों के घरों से कूड़ा एकत्र करने वाले 200 चालक-परिचालकों ने शुक्रवार की सुबह नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां भी नहीं चलाई। सभी चालक-परिचालक फाजिलपुर महरौला स्थित सीबीजी प्लांट के सामने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पहुंचे। वहां पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने एमएनए नरेश दुर्गापाल से मौत का कारण पूछा।
विज्ञापन

एमएनए ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मृतक सुनील कोली पंजी के माध्यम से कूड़ा उठाकर सीबीजी प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में डाल रहा था। कूड़ा गाड़ियों के चालक और हेल्पर ने बताया कि सीबीजी प्लांट में काम करने वाली महिला धीरे-धीरे कूड़ा उठा रही थी। उसकी मदद करने के लिए सुनील लोहे की पंजी से कूड़ा डालने लगा। इस दौरान अचानक करंट लगने से सुनील पहले एक बार जमीन पर गिरा, फिर उठने के बाद जैसे ही आगे बड़ा तो दोबारा अचेत हो गया। इधर, निगम की कूड़ा गाड़ी संचालित करने वाले आरएस इंटरप्राइजेज के फर्म संचालक ने बताया कि दो माह पहले ही सुनील कोली नौकरी में लगा था। वहीं, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने भी मृतक के परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
इंसेट-
मांगें पूरी होने तक कूड़ा न हटाने की चेतावनी
रुद्रपुर। कूड़ा वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले चालक और हेल्पर ने चेतावनी दी कि जब तक मृतक सुनील कोली को उचित मुआवजा और उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिलती तब तक कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। ठेकेदार पर आरोप लगाया कि एक माह में सिर्फ दो ही छुट्टी दी जाती हैं। कहा कि ओवरटाइम ड्यूटी कराने के बाद भी अधिक वेतन नहीं दिया जाता है। वहां राहुल, अजय, अतुल, रवि, धीरेश, विक्रम, अर्जुन, अमित, नीरज आदि थे। संवाद
सीबीजी प्लांट का संचालन भी बंद
रुद्रपुर। सीबीजी प्लांट का संचालन भी ठप रहा। प्लांट में गीले कूड़े की मदद से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस बनाई जाती है। गैस के माध्यम से प्लांट में बिजली बनाई जा रही है।
विज्ञापन


कोट-
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के माध्यम से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। मेयर रामपाल सिंह की ओर से मृतक के परिवार में से किसी एक व्यक्ति को आउटसोर्सिंग के माध्यम से समायोजन कर नौकरी पर रखा जाएगा। -नरेश दुर्गापाल, एमएनए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें