नवीन मंडी परिसर में निर्माणाधीन आडिटोरियम की छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। ग्राम माहोलिया थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी हारुन (35) पुत्र रफीक अहमद नवीन मंडी में बन रहे आडीटोरियम में श्रमिक था। बुधवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ छत पर टीन सेट डाल रहा था। अचानक पैर फिसलने के चलते वह जमीन में आ गिरा। गंभीर रूप से घायल हारुन को साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। उधर , बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है। बुधवार को बहेड़ी निवासी गंगा राम पुत्र बैसाखी लाल अपनी बाइक से आजादनगर जा रहा था। अंबेडकर चौराहे पर उसकी बाइक एक साइकिल से टकरा गई । घायल गंगाराम को अस्पताल भर्ती कराया गया है।