फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फिटिंग का काम करने पीलीभीत से आया था युवक, करंट की चपेट में आकर हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के लोहियाहेड कस्बे में एक घर में बिजली फिटिंग का कार्य करने आया श्रमिक करंट की चपेट आ गया। जिसे नागरिक अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।मृतक यूपी के जिला पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत, न्यूरिया निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद यासीन रविवार को ठेकेदार के साथ लोहियाहेड में एक घर में बिजली फिटिंग का कार्य करने आया था। दोपहर खाना खाने के बाद अपने साथी के साथ आराम कर रहा था कि अचानक पांव करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉ.अकलीम अहमद, फार्मासिस्ट केएस वल्दिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई बबीता ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसआई ने बताया कि यासीन के घर में मां, दो भाई हैं। वह ठेकेदार के साथ बिजली फिटिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें