पंतनगर। अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना, पंतनगर कृषि विवि और आईसीएआर केंद्रीय महिला कृषि संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति की कृषक महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें हर्बल होली गुलाल रंगों को बनाने सहित आजीविका और कौशल विकास के बारे में बताया गया। यहां करीब 30 महिलाओं को स्प्रेयर पंप, गार्डन रेक, खुरपी, हार्वेस्टिंग बैग, स्टील बाल्टी, प्लास्टिक क्रेट, वाटर पाइप और अजोला बेड जैसे कृषि उपकरण भी बांटे गए। यहां जिला सहकारी बैंक गदरपुर की शाखा प्रबंधक सुमन देवी और एसबीआई दिनेशपुर के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार, डॉ. बीनू सिंह, डॉ. कल्पलता पंत आदि मौजूद थे।