सितारगंज। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र, काशीपुर की ओर से अंजनीपुर गांव में मशरूम आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों और उनके विपणन के माध्यम से जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के विषय पर दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन, पोषण संबंधी विशेषताएं, विपणन रणनीतियों और उद्यमिता के अवसरों पर जानकारी दी। डॉ. निर्मल भट्ट ने मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों, उनके स्वास्थ्य लाभों और विभिन्न प्रकार की मशरूम प्रजातियों जैसे बटन मशरूम, आयस्टर मशरूम और मिल्की मशरूम के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. अर्पित शर्मा कांडपाल ने मशरूम विपणन की तकनीकों की जानकारी दी। संवाद