सितारगंज। महिला कांग्रेस कमेटी ने सिडकुल की फैक्टरियों में रोजगार के नाम पर शोषण का आरोप लगाते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कोहली के नेतृत्व में महिलाओं ने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से दिए ज्ञापन में कहा कि पूर्व सीएम पं. नारायण दत्त तिवारी ने सिडकुल की स्थापना कर यहां के लोगों को रोजगार से जोड़ा था। छोटे-बड़े सभी उद्योगों में 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने का शासनादेश लागू किया था लेकिन स्थानीय युवाओं को फैक्टरियों में स्थायी नौकरी न देकर बाहरी प्रदेशों के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि यह स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय है। वहां पर पार्टी की शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती बाला, दयानंद सिंह, चरनजीत कौर, गुरजीत कौर, देवकी देवी, सैयद वसीम मियां, ज्ञांती देवी आदि थीं। संवाद