फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फिश ग्रोथ सेंटर में मत्स्य आहार तैयार कर रहीं महिलाएं

Thu, 09 May 2024 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर प्लांट में आहार तैयार करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम पैगा स्थित फिश ग्रोथ सेंटर को मई माह में 60 क्विंटल फिश फूड तैयार करने का पहला आर्डर मिला है। यह आहार मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


भारत सीएलएफ और मत्स्य विभाग जिला परियोजना के तहत ग्राम पैगा में फिश ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ पिछले साल दो अक्तूबर को हुआ था जिसमें स्वयं सहायता समूह की करीब 20 महिलाएं शामिल हैं। प्लांट की क्षमता के अनुसार एक दिन में चार से पांच क्विंटल आहार तैयार किया जा सकता है। बीते दिनों मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने बीडीओ को पत्र भेजकर मई माह में 60 क्विंटल मत्स्य आहार तैयार करने के लिए कहा है। यह आहार मत्स्य विभाग के माध्यम से मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मशीनों को ऑपरेट करने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से दो कर्मी भेजे गए हैं जो स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं के साथ कार्य कर रहे हैं। रोजाना चार से पांच क्विंटल आहार तैयार किया जा रहा है। तैयार आहार में प्रोटीन की मात्रा के अनुसार बाजार मूल्य तय कर सीधे भुगतान सीएलएफ को किया जाएगा। हालांकि आजकल बिजली कटौती से थोड़ा कार्य प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन



कोट

मई माह के लिए 60 क्विंटल मत्स्य आहार बनाने के निर्देश मिले हैं। बिजली कटौती से थोड़ी परेशानी है। लेकिन समय से आहार तैयार कर लिया जाएगा।

- कमल किशोर पांडे, खंड विकास अधिकारी, काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें