दिनेशपुर। पति ने घर के कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में मामला थाने पहुंचा, मगर कोई तहरीर नहीं देने पर मामला रफा-दफा हो गया। नगर के वार्ड छह में उस समय खासा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मिलने आए प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया। धुनाई के बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। बताया जा रहा है पति सितारगंज में एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी गैर मौजूदगी में खटोला गांव निवासी एक युवक उसकी पत्नी से अक्सर मिलने आता था। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ डीआर वर्मा का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।