फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। मानसिक रूप से कमजोर महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काशीपुर से लालकुआं जा रही सवारी गाड़ी संख्या 55310 गूलरभोज स्टेशन से पहले सिग्नल कोपा के 22/19 किलोमीटर के समीप अचानक एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड अनूप कुमार ने स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश मीणा को घटना की जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी लालकुआं और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ की एसआई मनीषा मीणा और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर शनिवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की पहचान दलपुरा निवासी बलबीर सिंह की पत्नी सुंदरी देवी(58 वर्ष) के रूप में हुई। रेलवे और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें