रुद्रपुर। ईश्वर कॉलोनी में दिवाली लाइट कार्यक्रम में महिलाएं जमकर थिरकीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि आशा विरमानी, शारदा नरूला व शशि अरोड़ा रहीं। कार्यक्रम में भांगड़ा, कविता पाठ, गीत, प्रश्नोत्तरी और गतका जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहां पर मनदीप कौर, पवनदीप कौर, जसलीन कौर आदि मौजूद रहीं।