फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फागुन का रंग बरसा दो कि घर आई राधिका गोरी...

Sun, 24 Mar 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शान्तिपुरी। ग्राम जवाहर नगर और शांतिपुरी क्षेत्र में होली की धूम मची है। पूरा क्षेत्र अबीर गुलाल के रंगों से सराबोर है। एकादशी के बाद से चल रही बैठकी व खड़ी होली में शनिवार को महिलाओं ने होली गीतों पर खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी रूपा काश्मीर के आवास पर आयोजित बैठकी होली में महिलाओं ने पानी कैसे भरने जाऊं बृज में आयो नन्दलाल...,फागुन का रंग बरसा दो कि घर आई राधिका गोरी...,रंग मत डालो सांवरिया सास लड़ेगी नंद लड़ेगी..., फागुन की ऋतु आई होली खेले कन्हाई आदि होली गीतों पर खूब नृत्य किया। महिलाओं ने अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई। वहां नीरू पांडे, सुनीता शाह, रजनी गेड़ा, हेमा पन्त, किरन, ममता, प्रिया, हिमांशी, संगीता पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें