फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Wed, 31 Jul 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियाें में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई ने बहन को जहर देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के मुहम्मदपुर अहमदाबाद निवासी पिंटू कुमार अपनी पत्नी विमला देवी(28) और परिजनों के साथ ग्राम भगवानपुर कोलड़िया में किराए पर रहता है। सोमवार सुबह उनकी पत्नी विमला का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल लाया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकाें ने उसे रात में रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मृतक के भाई रिंकू ने बहन को जहर देने की आशंका जताई है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें