फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा साहिब आई महिला की सरोवर में डूबने से हुई मौत

Mon, 23 Sep 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा साहिब आई एक महिला सरोवर में डूब गई। सूचना मिलते ही प्रबंधक ने सेवादारों की सहायता से महिला को सरोवर से बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुर के बिलासपुर निवासी जसविंदर कौर (36) पत्नी सतनाम सिंह दो दिन पहले अपने मायके सितारगंज के वार्ड नंबर 9 निवासी अपने पिता करनैल सिंह के घर आई थी। रविवार को वह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने आई थी। दोपहर के समय अचानक वह सरोवर में डूब गई। इस दौरान सेवादारों की सूचना पर प्रबंधक रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला को सरोवर से निकालकर निजी वाहन से सीएचसी नानकमत्ता भिजवाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें