फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटी के वहां गई महिला, चोरों ने घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला और सोने के जेेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कौशल्या वाटिका फेज-चार निवासी कला आर्या पत्नी सुरेश लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 29 जून को वह अपनी बेटी के घर खटीमा गई थीं। मंगलवार को जब वह लौटीं तो घर के दरवाजे में लगे ताले टूटे थे। किचन की खिड़की का एंगल भी टूटा था। कमरे की अलमारी खुली मिली और सारा सामान बिखरा था। उनके अनुसार अलमारी में रखी एक तोला सोने की नथ, दो मंगल सूत्र, सोने की परत चढ़े हाथ के कंगन गायब थे। उन्होंने पुलिस से बंद घर में चोरी के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें