फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 07 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृष्णा कालोनी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उसका पति भी फरार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश, रामपुर के मिलक निवासी रूप बिहारी सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड है। वह परिवार के साथ कृष्णा कालोनी में किराए में रहता है। सोमवार की रात रूप बिहारी और उसकी पत्नी जयंती (35) और पांच बच्चे खाना खाने के बाद सो गए। बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे जब रूप बिहारी और बच्चो की नींद खुली तो जयंती साड़ी के फंदे से लटके हुए मिली। इस पर रूप बिहारी ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार दिया। जिसके बाद वह फरार हो गया। इधर बच्चो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका जयंती का भाई रामपुर निवासी इंद्रपाल भी पहुुंच गया। उसने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मृतका के गले में किसी तरह के निशान नहीं है। कहा कि मौत का खुलाससा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मृतका के ससुर और देवर से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर फरार पति की तलाश की जा रही है। ताकि सारा घटनाक्रम का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें