फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur : दहेज नहीं मिला तो बहु को रखा भूखा.. बेरहमी से पिटाई का आरोप; पति समेत ससुरालियों पर FIR दर्ज

Wed, 06 May 2026 11:00 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने और बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर प्राथमिकी कर ली है।

पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी राजा कॉलोनी निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति संतोष उसे शराब पीकर बेरहमी से पीटने लगा। साथ ही, उसे दहेज नहीं लाने पर ताना मारते हुए ऐसे ही प्रताड़ित करने की बात कही गई। आरोप है कि पति ने उसके जेवर छीनकर भी अपनी मां को दे दिए और उसे मारपीट कर अक्सर भूखा रखा जाने लगा। इसमें उसका साथ सास तारा देवी, ससुर प्रसादी लाल, जेठ वीरेंद्र कुमार,ननद शिवानी कुमारी, चांदनी भी देती थीं। आरोप है कि दो फरवरी की सुबह आठ बजे जब वह पति को नाश्ता देने गई तो उसने अभद्रता की और सास-जेठ से शिकायत करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालियों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें