रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रीत विहार की सन सिटी कॉलोनी में विनोद कुमार अपनी पत्नी शारदा देवी (35) और दो बच्चों के साथ रहता है। वह पेंटर है। बुधवार को वह काम पर गया था और बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद बच्चे घर पहुंचे तो मां को पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे पर लटका देख उनकी चीख पुकार मच गई। इस दौरान पड़ोसी वहां पहुंचे और पति के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।