फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी में बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 09 Oct 2024 04:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। शांतिपुरी में पक्की सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरी एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम महिला का शव अस्पताल से घर लाया गया, जिसका अंतिम संस्कार आज बुधवार को स्थानीय गोला नदी तट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शांतिपुरी नंबर-चार निवासी विमला देवी (40) पत्नी स्व. किशन सिंह कोरंगा सैम मानेक शाॅ ग्लोबल स्कूल जवाहर नगर से ड्यूटी कर गांव के एक युवक की बाइक पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी। शांतिपुरी नंबर-दो सत्यपुर मार्ग में पक्की सड़क पर बने गड्ढे में जोर का झटका लगनेे से बाइक असंतुलित हो गई जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।
घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने पीएचसी शांतिपुरी पहुंचाया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने इकलौते अविवाहित पुत्र करन के साथ रहती थी और स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर प्राइवेट नौकरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें