फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार, खिलाड़ी ने पकड़ा

विज्ञापन
मोबाइल झपटमारों को पकड़ने वाला विष्णु। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर भाग रहे बाइक सवारों को खिलाड़ी ने पीछा कर पकड़ लिया। दोनों को आवास विकास पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह तीन पानी डैम निवासी नीमा देवी घर से बैंक में अकाउंट खोलने आ रही थी। आवास विकास स्थित सुरभि अस्पताल के पास उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन पर बात करते हुए वह आगे बढ़ रही थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। इस बीच मौके पर खड़े श्याम कॉटेज निवासी व स्कूल गेम्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी विष्णु ने अपनी बाइक से उनका पीछा करना शुरु कर दिया। डीडी चौक पर उसने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया झपटमारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें