फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: बाथरूम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति को भेजा था घर से बाहर

Thu, 10 Sep 2026 07:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक महिला का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कचनाल, बिलासपुर (रामपुर, यूपी) निवासी ब्यूटी दास (27) पत्नी इमरान अटरिया गली नंबर चार में किराये के मकान में रहती थी। इमरान राजमिस्त्री का काम करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ब्यूटी ने इमरान से कुछ देर के लिए घर से बाहर जाने को कहा। इमरान के बाहर जाने के बाद ब्यूटी बाथरूम में चली गई। वहां उसने फंदा लगा लिया।

काफी देर बाद इमरान घर लौटा तो ब्यूटी कमरे में नहीं मिली। तलाश करने पर वह बाथरूम में फंदे से लटकी मिली। यह देखकर इमरान के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पंतनगर थाने के एसआई पंकज महर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मृत्यु फंदे से लटकने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें