फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में घुसकर महिला को पीटा, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच बचाव में आए पति और पुत्र पर भी किया हमला
विज्ञापन

सितारगंज। घर में घुसकर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ग्राम दानचौड़ा निवासी जसवीर कौर पत्नी कश्मीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही पप्पू सिंह, ग्राम कौंधा रतन निवासी पिंकी सिंह, बलजीत सिंह, मटिया निवासी बंटी सिंह के साथ अज्ञात लोग घर में घुसे और मारपीट करने लगे। विरोध पर उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने बताया कि उसने फोन कर अपने पति और पुत्र को मौके पर बुलाया। आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। बाद में गांव वाले पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। बताया कि उसके पति और पुत्र को अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनके स्वस्थ होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें