दिनेशपुर। क्षेत्र में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। बंगाली समाज ने वास्तो पूजा (भूमि पूजन) कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को बांग्ला पंचांग के अनुसार पौष माह के अंतिम दिन समाज की महिलाओं ने भूमि पर सरसों का तेल और सिंदूर डालकर पूजा अर्चना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब किनारे पेड़ के नीचे मिट्टी का मकर बनाकर सामूहिक पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ।