फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से रोडवेज का कारोबार ठंडा

Fri, 05 Jan 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज में कड़ाके की ठंड के बीच बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड की मार उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो पर भी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष डिपो की आय में एक लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में तकरीबन 85 प्रतिशत बसें साधारण श्रेणी की हैं। रुद्रपुर डिपो से वर्तमान में संचालित 79 बसों में सिर्फ छह वातानुकूलित बसें ही संचालित हैं। वातानुकूलित बसों का किराया अधिक होने के कारण यह आम यात्री की पहुंच से दूर हैं। यात्रियों का कहना है कि आम लोगों के लिए चलने वाली साधारण रोडवेज बसों में भी हिटिंग सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए। खासकर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, पंजाब, चंडीगढ़ आदि लंबे रूटों के यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि वर्तमान में रोडवेज की दैनिक आय का लक्ष्य नौ लाख 85 हजार रुपये है। लेकिन पिछले तीन दिनों से रुद्रपुर डिपो की आय प्रतिदिन सवा आठ लाख रुपये से अधिक नहीं बढ़ सकी है। इधर, मंडलीय महाप्रबंधक (तकनीकी), उत्तराखंड परिवहन निगम अनूप रावत ने बताया कि कोहरे से निपटने के लिए सभी बसों में फॉग लाइट लगा दी गई हैं। देरी से पहुंच रही दिल्ली वाली बसें रुद्रपुर। कोहरे के कारण दिल्ली रूट की अधिकतर बसें बृहस्पतिवार को भी विलंब से पहुंची। सुबह तड़के पहुंचने वाली बसें आठ बजे के बाद पहुंचीं। बसों के इंतजार मुसाफिर काफी परेशान रहे। नौ डिग्री रहा न्यूनतम तापमान रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को तराई का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी कोहरे के साथ मौसम में ठंडक रहेगी। रुद्रपुर डिपो को मिली दो पुरानी बसें रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो में बसों की कमी को देखते मंडलीय कार्यालय से हल्द्वानी डिपो की पुरानी दो बसें और भेजी गई हैं। इससे पूर्व चार पुरानी बसें रुद्रपुर डिपो को मिली थीं। अब रुद्रपुर डिपो में बसों की संख्या 79 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें