फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विवाद में पत्नी ने पति का सिर फोड़ा, रेफर

Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ठाकुरनगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ किराय पर रहकर मजदूरी करता है। दोनों में विवाद के चलते उनके दो बच्चे मामा के घर पढ़ाई करते हैं। शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आवेश में आई पत्नी ने कमरे में धारदार हथियार से पति पर हमला कर दिया। इसमें पति के सिर और हाथ में घाव बन गए और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, ट्रांजिट कैंप थाने में मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें