फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर बनी रही जाम की स्थिति लोग परेशान

विज्ञापन
बाजपुर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। साप्ताहिक बाजार के चलते सोमवार को मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक पर पुलिस कर्मचारी दिनभर वाहनों को हटाकर जाम खुलवाते नजर आए। नागरिकों कहना है कि मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत रोड, रामराज रोड पर व्यापारियों के दुकानों के आगे सामान रखने और आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन को अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों और अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें