काशीपुर। तेज रफ्तार कैंटर को बचाने के प्रयास में एक डंपर अनियंत्रित होकर बहल्ला नदी में पलट गया। इस दौरान डंपर चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। आईटीआई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात बाजपुर कनौरा निवासी चालक युवराज पाल डंपर लेकर काशीपुर से बाजपुर की ओर जा रहा था। इस बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर बहल्ला नदी में पलट गया। डंपर स्वामी शेर खान ने बताया कि डंपर पलटने के दौरान चालक युवराज पाल डंपर से कूदने पर घायल हो गया है। उसको मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं डंपर को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि डंपर खाली था। संवाद