रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड से हर कोई प्रभावित है। सुबह और शाम सर्द हवा के चलते लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रह रही है। रविवार को हल्की धूप खिलने खेड़ा स्थित मोदी मैदान में इससे उलट नजारा देखने को मिला। सुबह से युवाओं की बड़ी संख्या जुटी रही और पूरा मैदान खिलाड़ियों से भरा नजर आया। ठंड के बावजूद तमाम लड़के क्रिकेट, फुटबाल और अन्य खेलों में व्यस्त दिखे।