फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: दहेज का लालची पिता बना जल्लाद...दो साल के बेटे को छत से फेंक दिया, मां ने लगाई न्याय की गुहार

Wed, 09 Jul 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर जल्लाद बने एक पिता ने गुस्से में आकर अपने दो साल के मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम चार दिन से एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। 
विज्ञापन
काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मासूम हमजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर जल्लाद बने एक पिता ने गुस्से में आकर अपने दो साल के मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम चार दिन से एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बच्चे की मां ने पुलिस ने आरोपी पति पर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मां ने अपनी फरियाद एसएसपी के सामने रखी। एसएसपी ने पुलिस को मामले में जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मुरादाबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को लगे जनता दरबार में एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे। इस दौरान मोहल्ला महेशपुरा जीत कॉलोनी निवासी उजमा ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। इसमें बताया कि उसका निकाह 14 नवंबर 2022 को मोहल्ला महेशपुरा जीत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुआ है। आरोप है कि शादी के पांच दिन बाद से ही उसका पति दहेज में बाइक लाने की मांग करते हुए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगा।

पीड़िता के जुड़वा बच्चे बेटा हमजा (2) और बेटी तहुरा हैं। महिला ने बताया कि दहेज की मांग करने पर उसने हजारों रुपये मायके से लाकर ससुरालियों को दिए लेकिन इसके बाद उनकी डिमांड और बढ़ती चली गई। पति ने गुस्से में एक बार वॉशिंग मशीन व कूलर में आग लगा दी और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

बीती चार जुलाई को पति दहेज में 50 हजार की नकदी व बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान बेटा हमजा उसके पास आकर रोने लगा। गुस्से में तमतमाए उसके पति ने बेटे हमजा को छत की रेलिंग से नीचे सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान सास नसीमा, देवरानी नरगिस, देवर रिजवान, नवाब, ननद फरहाना व नजराना देखती रहीं। उन्होंने पति को रोकने के बजाय उससे कहा कि उसको (पीड़िता) भी छत से फेंक कर खत्म कर दे।

उजमा ने बताया कि लहूलुहान हालत में बेटे को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि उसके बेटे के सिर की हड्डी टूट गई है और सिर में खून जम गया है। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने पति पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने अधीनस्थों को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें