फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीसरे दिन भी नहीं खुला गेहूं खरीद का खाता

Tue, 04 Apr 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गेहूं बर्बाद होने के कारण क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रबी विपणन सत्र 2023-24 के तीसरे दिन यानी सोमवार को भी जिले में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। बारिश से खेतों में किसानों का गेहूं गीला होने के अभी तक कटाई शुरू नहीं हो सकी है, जिस कारण सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी भी क्रय केंद्रों से नदारद रहे।
जिले में आरएफसी, यूसीएफ, एनसीसीएफ, पीसीयू्, यूकेयूएसएस और नेफेड एजेंसियों ने गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन बारिश से गेहूं बर्बाद होने के कारण अभी तक क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं पहुंच पा रहा है। कुदरत की मार झेल रहे किसान बारिश से भीगे गेहूं के सूखने का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों के साथ ही खरीद का लक्ष्य पूरा न कर पाने की आशंका से अधिकारी भी चिंतित हैं। बता दें कि इस साल कुमाऊं मंडल को 15 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के जिला प्रबंधक हेमचंद्र कबड़वाल ने बताया कि बारिश के चलते अभी किसानों ने गेहूं नहीं काटा है। अभी कुछ और दिनों तक गेहूं के क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खटीमा के 55 केंद्रों में नहीं पहुंचे किसानखटीमा। खटीमा तहसील के 55 खरीद केंद्रों में अब तक किसान नहीं पहुंचे हैं। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों में व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई हैं। फिलहाल बारिश के कारण गेहूं नहीं आया है। पीसीयू के प्रबंधक धीरज सैनी और नेफेड के अमित शुक्ला ने भी अपने केंद्रों पर खरीद न होने की पुष्टि की है। संवाद
- 03केटीएम18पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें