बाजपुर में आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को मलेरिया रोड पर मनविंदर सिंह उर्फ लाल जी के कटे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इधर, सरस्वती विद्या मंदिर के पास में भी गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख गई है। आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।