महुआखेड़ा गंज। महुआखेड़ा गंज और अहरपुरा गांव में हुई बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। फसल गिरने से दाने भरने की प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ साथ कटाई में भी दिक्कतें आने की आशंका है। इससे उत्पादन कम हो सकता है। किसानों का कहना है। कि फसल पूरी तरह तैयार होने के करीब थी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। संवाद