केलाखेड़ा। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम फतेहाबाद हरियाणा के श्री नंगली दरबार के वरिष्ठ संत स्वामी ध्यान प्रेमानंद महाराज के कनाडा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। महाराज पांच नवंबर तक कनाडा प्रवास पर रहकर सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने विदेश में रह रहे श्रद्धालुओं को श्री सतगुरुदेव भगवान के प्रति श्रद्धा विश्वास और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद