जसपुर नगर की कार्यकारिणी का स्वागत करते डॉ.एमपी सिंह।
जसपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं नगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने अपने कार्यालय पर परिचयात्मक बैठक की। काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजकुमार, भूदेव सिंह, दयाराम शर्मा, गौतम गिरी, वरुण गहलोत, करण चौधरी, संजय गर्ग, कृष्ण कुमार आदि थे।