फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सप्ताह जेल में लगाएं स्वास्थ्य कैंप: खिमाल

विज्ञापन
सितारगंज केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण करते जिला न्यायाधीश एवं जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अ - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रेम सिंह खिमाल ने शुक्रवार को संपूर्णानंद शिविर और केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदी और कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर सप्ताह जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिला जज के साथ आए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव एवं प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने तीन प्रशिक्षु जजों के साथ कारागार के बंदी और कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने जेल अधीक्षक अशोक कुमार से कहा कि वरिष्ठ बंदियों को इलाज के लिए बाहरी अस्पतालों में भर्ती कराएं। वहां पर आशुलिपिक ललित कर्नाटक और निर्वेश, प्रकाश कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें