जसपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना देते प्रधान।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन पर डटे रहे। मांग पूरी नही होने पर ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ने की चेतावनी दी है। कहा कि पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया जाए। वहां पर नईम अहमद, ब्रह्मानंद लाहौरी, फखरुद्दीन, मदन सिंह, शाहनवाज, रेशमा खातून, पंकज, चंचल देवी, सरफराज, सुषमा सैनी आदि थे।