मझोला। नौसर से नानक सागर काॅलोनी को जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को बरसाती पानी भरने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी असुविधा हुई। नौसर ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि बरसात के समय हमेशा मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है जिस कारण वाहन चालकों में चोटिल होने का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग से बच्चे स्कूल भी जाते हैं। ग्रामीण शीघ्र ही सड़क को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।