फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट पर जलभराव

Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर हुए जलभराव से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय का मैदान निचले स्तर पर होने के कारण बारिश का पानी मुख्य गेट के सामने जमा हो जाता है। जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें