सुल्तानपुर पट्टी। कुछ घंटे की बारिश से सौंदर्यीकरण आधीन वाटर पार्क की दीवार और स्लिप गिरने से ध्वस्त हो गया। नगर में कोसी कांटे मार्ग किनारे बना तालाब का सौंदर्यकरण करके यहां 96 लाख रुपये से रजत जयंती वाटर पार्क बनाया जा रहा है। तीन दिन से हो रही बारिश के दौरान दीवार और स्लीप गिरने से नाराज नगर वासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत की ईओ गीता चौधरी ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार और स्लिप गिरने की सूचना है। इंजीनियर के माध्यम से इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद