फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खबर छपी तो लाइन कराई दुरुस्त

Fri, 16 Jun 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। जल निगम की अमृत योजना के तहत बिछाई पाइप लाइन लगभग चार महीने तक क्षतिग्रस्त रही। क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम जागा और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करा दिया।
विज्ञापन


जल निगम अमृत योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र को आठ जोन में बांट कर लगभग 61.78 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। कुछ जोन में पाइप लाइन बिछाने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई, वहीं कुछ जोन में अभी कार्य प्रगति पर है। जल निगम ने मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाकर कई महीने पहले पेयजल सप्लाई भी शुरू कर दी थी। लेकिन पोस्टमार्टम हाउस के पास अमृत योजना के तहत बिछाई मुख्य पेयजल लाइन लगभग चार महीने पहले सड़क के बीचों बीच क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें से लगातार पेयजल आपूर्ति के दौरान लीकेज होती रहती है। जिससे सैकड़ों लीटर पानी नालियों में बह रहा था।

10 जून को अमर उजाजा ने हलक सूख रहे लीकेज से नालियां तर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उक्त समाचार को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को आखिरकार जल निगम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करा दिया। जल निगम के जेई रमेश भट्ट ने बताया जिस स्थान पर लीकेज हो रही थी वह प्वाइंट मिल नहीं रहा था। जिसके कारण देरी हो रही थी। तब विभाग ने अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने वाली कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ओपी गुप्ता कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. मेरठ से संपर्क किया गया। उक्त कंपनी के कर्मचारी बीते बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गए थे और उन्हें लीकेज वाले स्थान का देखा जिसके बाद आज क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करा दिया गया है। उन्होंने बताया उक्त कंपनी पाइप लाइन बिछाने के एक साल तक इसकी देखरेख करेगी। उनके पास कर्मचारी की कमी के कारण देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें