फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 22 स्थानों पर लगे वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगी राहत

Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भीषण गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए हैं। बृहस्पतिवार को लकड़ी मंडी में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट और अधिशासी अधिकारी (ईओ) उदयवीर सिंह ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया। शुक्रवार को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके तहत नई बस्ती, लकड़ी मंडी, सुभाष चौक, सरकारी अस्पताल, मोहल्ला चौहानान, मोहल्ला जुलाहान, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मेन बाजार, सब्जी मंडी चौक सहित 22 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। पांच कूलर और लगाए जाने शेष हैं। वहां शहजाद हुसैन, नफीस अहमद, मोहम्म्द अफजाल, नीरज चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें