बाजपुर। राज्य सीमा पर स्थित मुरादाबाद प्राइवेट बस स्टैंड पर लगा वाटर कूलर करीब आठ माह से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में राहगीर पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। दोराहा चौक राज्य सीमा स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर आमजन के लिए वाटर कूलर लगाया था लेकिन आठ माह से वाटर कूलर खराब पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दोराहा चौक पर रुद्रपुर, काशीपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, नैनीताल सहित अन्य स्थानों से लोगों का आवागमन रहता है लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता गुलवेज ने बीडीओ शेखर जोशी से मुलाकात कर वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की है। संवाद