रुद्रपुर जिला अस्पताल में जलभराव के बाद निकासी कराते प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही। संवाद
रुद्रपुर। जिला अस्पताल परिसर और मुख्यद्वार में जलभराव होने से डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि हाल ही में अस्पताल के सामने सड़क का निर्माण हुआ है। अस्पताल परिसर से ऊंची सड़क बनने के कारण बारिश का पानी अस्पताल परिसर में घुस आया। मुख्य गेट पर नाला बंद होने की वजह से साफ सफाई नहीं हो पा रही थी। बारिश में जलभराव होने से परिसर में निर्माणाधीन सीसीबी, छात्रावास, गेस्ट हाउस आदि का निर्माण रुक गया था। इस पर उन्होंने मजदूरों को लेकर नाले से जल निकासी की व्यवस्था कराई। तब जाकर अस्पताल परिसर में भरा पानी निकल सका। कहा कि वर्षाकाल में नालों की निरंतर साफ सफाई होनी चाहिए। संवाद