फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चौकीदार को खेत से नाले तक खींचकर ले गया बाघ, मार डाला; मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 28 Oct 2024 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में खेत की चौकीदारी कर रहे वृद्ध को बाघ ने निवाला बना लिया। घटना के बाद लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूलरभोज में खेत की चौकीदारी कर रहे वृद्ध को बाघ ने निवाला बना लिया। घटना के बाद लोगों में दहशत है। कोपा कृपाली निवासी बलबीर सिंह ( 65) पीपल पड़ाव रेंज में यासीन के खेत में रात्रि चौकीदारी का काम करते थे। शनिवार रात बलबीर सिंह चौकीदारी के दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। रविवार सुबह खेत मालिक के परिजन उनको चाय देने गए तो वह मौके पर नहीं मिले। उनकी पगड़ी जमीन पर पड़ी थी।

आसपास तलाश करने पर झाले से 50 मीटर दूर उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी और रेंजर आरएन गौतम, चौकी प्रभारी विजेंदर कुमार मौके पर पहुंचे। रेंजर गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ चौकीदार को खेत से 50 मीटर दूर तक नाले के समीप घसीटते हुए ले गया होगा। वृद्ध की गर्दन और चेहरे पर भी गहरे घाव थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के तीन लड़की व एक पुत्र हैं। बेटा मजदूरी करता है। बलवीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीते साल भी तेंदुए ने जंगल में शौच के लिए गए ग्रामीण प्रेम सिंह पर हमला कर दिया था। संघर्ष के दौरान बाघ ने प्रेम सिंह की एक टांग खा ली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें