फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर का बीमारी से निधन

Mon, 28 Apr 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा शारदा घाट में सैनिक सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


खटीमा। छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर का बीमारी से निधन हो गया। बनबसा के शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। मेलाघाट निवासी हिम्मत चंद (52) का रविवार तड़के निधन हो गया। वे वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे और छुट्टी में घर आए थे। उनकी तबीयत खराब थी। सूचना पर बनबसा स्थित सैनिक छावनी से 26 राजपूत रेजीमेंट के जवानों की टीम उनके आवास पहुंची। जवानों ने पार्थिव देह पर राष्ट्र ध्वज रखकर सलामी दी। पार्थिव देह को वाहन में रखकर सैनिक बनबसा शारदा घाट के लिए रवाना हुए। यहां अत्येष्टि की गई। वे अपने पीछे पत्नी नंदा देवी, पुत्र सुमुन्द्र चंद व पुत्री ज्योति चंद को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर भूरी चंद, महेंद्र चंद, मोहन परिहार, मनोज शाही, महेश जोशी, रमेश चंद, तारा चंद, भानी चंद आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें