फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के वार्ड ब्लॉक में फंसा एनओसी का पेच

Sun, 09 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज ​स्थित वार्ड ब्लॉक का भवन। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण नहीं हो सका शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के वार्ड ब्लॉक के शुभारंभ में एनओसी का पेच फंस गया है। अग्निशमन विभाग की ओर से वार्ड ब्लॉक को एनओसी न मिलने के कारण हाईटेक ब्लॉक वार्ड का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है।
वर्तमान में रुद्रपुर जिला अस्पताल के वार्ड ब्लॉक में करीब 130 बेड की सुविधा है, जिस कारण मरीजाें की संख्या अधिक होने के कारण सभी मरीजों को भर्ती होने के लिए बेड नहीं मिल पाते। एक जुलाई को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के 300 बेड के वार्ड ब्लॉक के शुभारंभ होना था। तीन मंजिला हाईटेक वार्ड ब्लॉक के सभी बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा के साथ ही यहां 10 बेड के आईसीयू वार्ड की भी है। ऐन वक्त पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड ब्लॉक की एनओसी न होने की बात कहकर जिला अस्पताल के वार्ड ब्लॉक को मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक में शिफ्ट नहीं किया। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि वार्ड ब्लॉक की एनओसी के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दे दी गई है। इधर, प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि वार्ड ब्लॉक की पुरानी एनओसी खत्म हो गई थी। नई एनओसी के लिए आवेदन कर दिया गया है। एनओसी मिलते ही वार्ड ब्लॉक में मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रहा विलंब
रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक के शुभारंभ के साथ ही कॉलेज के रुके हुए निर्माण को दोबारा शुरू करने में देरी हो रही है। एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन और छात्रावास आदि का निर्माण शुरू होना है। एक जुलाई से चहारदीवारी का निर्माण शुरू होना था लेकिन अभी तक सीमांकन का कार्य भी नहीं हो सका है जबकि कार्यदायी संस्था अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। इस संबंध में एसडीएम मनीष बिष्ट कहते हैं कि जिले में बारिश के कारण आपदा प्रबंधन का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के रुके हुए निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें