सितारगंज डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा को ज्ञापन देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने एक वर्ष के शैक्षिक शुल्क में राहत देने की मांग की। छात्र संघ सचिव देवेश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रवेश लेने से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने शैक्षिक शुल्क में राहत देने की मांग की। वहां छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित गोयल, परवेज पटौदी, हरेंद्र सिंह, विकास यादव, अमित बोरा आदि थे।