फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केंद्रीय विद्यालय को जमीन हस्तांतरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर को मिलने वाले केंद्रीय विद्यालय की सौगात में जमीन हस्तांतरण का इंतजार हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए ग्राम फाजलपुर महरौला में एएनझा इंटर काॅलेज की पांच एकड़ जमीन चिह्नित हो चुकी है। इस जमीन को केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम हस्तांतरित किए जाने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा के स्तर से कार्यवाही होनी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दी थी। शिक्षा विभाग ने एएन झा इंटर काॅलेज के पास उपलब्ध भूमि पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए विद्यालय प्रबंधन से भूमि उपलब्ध कराने की सहमति मांगी गई थी। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने भूमि उपलब्ध कराने की एनओसी को शिक्षा विभाग को भेज दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने 21 मई को सचिव माध्यमिक शिक्षा के नाम पत्र लिखकर इंटर काॅलेज की पांच एकड़ भूमि को केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम करने की मांग की। इसके बाद विधायक ने एक जून को शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत को पत्रक सौंपकर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी।

शिक्षा विभाग से केंद्रीय स्कूल को जमीन का हस्तांतरण किया जाना है। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा मंत्री से तीन दिन पहले ही देहरादून में मुलाकात की थी। जमीन हस्तांतरण होते ही केंद्रीय स्कूल का निर्माण शुरू हो जाएगा। -शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर
विज्ञापन



भूमि हस्तांतरण के लिए निदेशालय को प्रशासन की ओर से पत्र लिखा गया है पर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। निदेशालय से जैसे ही आदेश आएगा आगे की कार्यवाही की जाएगी। -केएस रावत, सीईओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें