फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नई किताबों का इंतजार, पुरानी से हो रहा बेड़ा पार

Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
काशीपुर। एक महीने बाद भी छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें नहीं मिल सकी है। आठवीं तक के विद्यालयों के छात्रों को आधे से कम विषय की ही पुस्तकें मिल सकी हैं। हालांकि विद्यालयों में पुरानी पुस्तकों के सहारे अध्ययन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


काशीपुर में 90 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 25 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आठ अशासकीय विद्यालय और 10 मदरसे संचालित हैं। इनमें करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। अप्रैल से सत्र 2024-25 शुरू हो चुका है। अभी तक कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 50 में से 21 विषय की पुस्तकें ही पहुंची हैं। कक्षा तीन और कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए एक भी पुस्तक नहीं पहुंच सकी है। यह छात्र पुरानी पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने में लगे हैं। विभागीय अधिकारी शीघ्र पुस्तकें पहुंचने का दावा कर रहे हैं।

प्रभारी बीईओ काशीपुर, धीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि कक्षा एक से आठवीं तक के कुछ विषय की नई पुस्तकें सीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में वितरित कराई जा चुकी है। कक्षा तीन और 9 से 12 के विद्यालयों में पुस्तकें आनी शेष हैं। शीघ्र ही पुस्तकें पहुंचने पर वितरित करा दी जाएंगी। पुरानी पुस्तकें देकर कक्षाएं संचालित की जा रही है। पढ़ाई बाधित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें